फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ तीन केंद्र सक्रिय, कहां बेचें गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं की खरीद को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मगर अभी तक खोले गए 15 गेहूं क्रय केंद्रों में मात्र तीन केंद्रों पर ही खरीद शुरू हो सकी है। बुधवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने गेहूं क्रय केंद्र जंगीगंज का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं तो ठीक पाई गई, मगर अभी तक केंद्र पर कोई किसान गेहूं बेचने नहीं आया। इस पर उन्होंने चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी विनय दुबे केंद्र पर तैनात मिले। केंद्र पर पांच हजार बोरियां मौजूद पाई गई। केंद्र के खाते में किसानों के भुगतान के लिए 25 लाख रुपया उपलब्ध पाया गया। इस केंद्र पर 1200 एमटी गेहूं के खरीद का लक्ष्य क्रा गया। मगर अभी तक किसान गेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं। किसान अभी कटाई-मड़ाई में जुटे हुए हैं। गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने नाराजगी जताई। कहा की व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करें। जिले में गेहूं खरीद 15 जून तक होगी। 13500 एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 15 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन से निर्धारित धनराशि किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी। गेहूं की छनाई, भराई आदि का खर्च भी किसानों को मिलेगा। किसानों को 1745 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। 15 जून तक होने वाली खरीद सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होगी। रविवार और सरकारी अवकाश के अलावा अन्य दिनों पर केंद्र खुले रहेंगे। गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के नौ, एफसीआई का एक कुल 15 केंद्र खोले गए हैं। मगर अभी तक तीन केंद्रों पर ही गेहूं की खरीद शुरू हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें