ज्ञानपुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी से संबद्ध काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में स्नातक की परीक्षा में बुधवार को 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान तीन नकलची पकड़े गए। महाविद्यालय के सचल दस्ते ने नकलचियों को पकड़कर रस्टिकेट कर दिया।
सुबह की पाली में बीए तृतीय वर्ष की अर्थ शास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र, बीएससी प्रथम वर्ष की रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुईं। पररीक्षा में 728 शामिल हुए। 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में बीए द्वितीय वर्ष की गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र और बीए तृतीय वर्ष की संगीत की परीक्षा हुई। पंजीकृत सभी 64 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की पाली की परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दस्ते ने तीन नकलचियों को पकड़कर रस्टिकेट कर दिया। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न हो रही है। परीक्षार्थियों की सघनता से जांच की जा रही है। परीक्षा के दौरान तीन नकलची पकड़े गए।