फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास से सशक्त बनें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। युवा अपने कौशल व शक्ति का प्रयोग कर बेरोजगारी को दूर करने और देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। रविवार को पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित युवा सम्मेलन में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

सांसद कहा कि महिला शक्ति की उपेक्षा होती रही है। अब वक्त आ गया है कि महिलाएं कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और महिला सशक्तीकरण में सहभागी बनें। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की ओर से लगाई गई हस्तकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य ने किया। पूनम ने स्वागत गीत पेश किया। केंद्र के उदयभान ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी और संचालन विश्वजीत मिश्र ने की। इस मौके पर रेनू पांडेय, रविकांत भारती, नीलकमल, राधेश्याम मौर्य, शिवानंद चौबे, प्रवेश तिवारी, अश्वनी अग्रवाल, टंकी गुरु, हरिश्चंद्र, नायब बिंद, सक्षम तिवारी, संजय, आरती, रश्मि, बुद्धिराम, अफसाना और सरिता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें