फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम संरक्षण के लिए मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे पेट्रोलियम पदार्थ संरक्षण पखवारा के तहत शुक्रवार को इंडियन आयल द्वारा मर्यादपट्टी स्थित रौजा गाजी मियां मैदान में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर नुक्कङ नाटक और गोष्ठी के माध्यम से लोगों से सहयोग मांगा गया साथ ही लोगों को पेट्रोलियम संरक्षण के लिए शपथ दिलाया गया। गोष्ठी में इंडियन आयल के क्षेत्रीय प्रबंधक, राकेश कुमार ने पेट्रो पदार्थों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि ऊर्जा संरक्षण ही ऊर्जा की बचत है। हम अपनी हर आवश्यकता पूरी कर सकते हैं लेकिन कम से कम हर किसी को इसका दुरुपयोग बचाना होगा। उन्होंने अनावश्यक ईंधन गैस, पेट्रोल, डीजल के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। यदि इसे बचाने में आम जन का सहयोग न मिला तो आगे चल कर इससे वंचित भी होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर नुक्कङ नाटक के माध्यम से मौजूद लोगों को जागरुक किया गया। लोगों से सवाल पूछे गए। सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल रहे। उन्होंने भी इसमे सहयोग मांगा। गोष्ठी में डा.विनोद सोनकर, जाफर हुसैन, रांम मिलन, राम सिंह, विशाल श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुरलीधर, सुधीर, श्याम नरायण, दीपक कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, राजू सिंह, संजय तिवारी, इम्तियाज खां, विनीत बरनवाल, संजय दूबे, अरविंद मौर्य, नूरैन खां, सोहराब खां, खुर्शीद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें