फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध हवा का विकल्प, सौर ऊर्जा के इस्तेमाल का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शुद्ध हवा और स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ शुक्रवार को द क्लाइमेट एजेंडा की ओर से देवा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ‘100 प्रतिशत उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर वायु प्रदूषण के दुष्परिणामों से आगाह किया गया। इसके साथ इसके समाधान के लिए सौर ऊर्जा के इस्तेमाल का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

यहां करीब 150 छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देंगे और बढ़ते प्रदूषण को मात देने में अपना पूरा सहयोग देंगे। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. नीता चौबे ने भी वादा किया कि वे महाविद्यालय को भी सौर ऊर्जा से संचालित करने का प्रयास करेंगी। क्लाइमेट एजेंडा की अभियानकर्ता सानिया ने कहा कि प्रशासन की जवाबदेही तय करने के साथ ही जनता को भी प्रदूषण के खिलाफ जंग लड़ने के लिए आगे आना होगा और अपना पूरा सहयोग करना होगा। इस दौरान सौरभ यादव, ओमप्रकाश के साथ संस्था की ओर से रितेश, संगीता, सुचिता, धीरज, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें