फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को नई दिशा दे सकती है महिला शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महिला शक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकती है। महिलाओं को भी स्वयं को सशक्त बनाना होगा। बेहतर शिक्षा के माध्यम से वह अपने बेहतर भविष्य की नींव रख सकती हैं। यह बातें लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध सिंह यादव ने कहीं। वह गुरुवार को आर्य महिला पीजी कॉलेज में आयोजित आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के 98वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार को दो दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। पांचों शिक्षण संस्थाओं की ओर से आयोजित शिव विवाह नृत्य नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य नाटिका का निर्देशन डा. जया राय तथा आकाश ने किया। इस दौरान महाविद्यालय का न्यूज लेटर दर्पण का भी विमोचन किया गया। महापरिषद की ओर से संचालित होने वाली शिक्षण संस्थाओं में आर्य महिला पीजी कॉलेज की अरूनिमा राय, ऐश्वर्या सिन्हा, योगिता तुलसवानी, बाल विभाग में यश कुमार, इशिता अग्रवाल, वैभव, शिवांगी, तान्या, वैष्णवी, फिजा अंसारी, निशा, प्राची, नेहा, काजल, मुस्कान, सबीहा, अनन्या, उच्च शिक्षण संस्थान से शिवांगी, सोलन, माला, ज्योति, शालिनी, अंजली, पूर्णिमा, साधना, सना, हिना को पुरस्कृत किया गया। खिलाड़ियों में किक बाक्सिंग की तानसी अरोड़ा, अंजली, कराटे में नंदिनी को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद स्मृति पुरस्कार एमए आर्ट्स की अंकिता तथा बीएड की ऐश्वर्या सिन्हा को दिया गया। बीए की सना आफरीन तथा अंजली नंदन को जीसी बनर्जी मेमोरियल पुरस्कार दिया गया। सुशीला मौर्या स्मृति अवार्ड करिश्मा देवी, शिवांगी कुमारी को दिया गया। अवकाश प्राप्त शिक्षक डा. उमापंत, चिंता सिंह, निर्मला पांडेय, परिचारिका सुशीला देवी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वीडीए के सचिव विशाल सिंह ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन डा. अनुराग दीक्षित और संचालन डा. अनामिका सिंह ने किया। इस अवसर पर महापरिषद के जनरल सेक्रेटरी डा. शशिकांत दीक्षित, संयोजक सत्यनारायण पांडेय, हरि नारायण पांडेय, डा. विनोद कुमार पांडेय, गोपाल नारायण पांडेय, अरविंद अग्रवाल, डा. अरविंद दीक्षित, पूजा दीक्षित, अंबरीश अग्रवाल, दीनानाथ झुनझुनवाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें