फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसीघाट पर गिरिजा देवी की प्रतिमा गिराने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मनबढ़ों ने गुरुवार की देर रात ध्रुपद तीर्थ तुलसीघाट पर लगी ठुमरी क्वीन पद्मविभूषण गिरिजा देवी की आदमकद प्रतिमा को गिराने का प्रयास किया है। प्रतिमा को हिलाए जाने से उसका कुछ हिस्सा टेढ़ा हो गया है। जानकारी मिलने के बाद संकट मोचन फाउंडेशन के कुछ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक मनबढ़ युवक वहां से जा चुके थे। फाउंडेशन ने आहत होकर गिरिजा देवी की प्रतिमा को घाट से हटाने का फैसला किया है। शुक्रवार को प्रतिमा वहां से हटा ली जाएगी।
विज्ञापन

तुलसीघाट पर देव दीपावली के दिन श्रद्धांजलि स्वरूप 60 फीट ऊंची ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी की प्रतिमा लगाई गई थी। इसको बीएचयू दृश्य कला संकाय के अलावा आनंदवन कला समूह के मूर्तिकारों ने मिलकर बनाया है। उल्लेखनीय हैं कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी की गई सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में हाल ही में गिरिजा देवी का नाम शामिल किया गया है। इस प्रतिमा के संरक्षण की बात पहले भी उठ चुकी है कि अगर नगर निगम चाहे तो प्रतिमा को घाट पर या किसी अन्य स्थान पर सुरक्षित स्थापित करवा दे लेकिन निगम ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया। अंतत: प्रतिमा नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। फाउंडेशन की ओर से इस घटना की जानकारी यूपी पुलिस को ट्वीट कर दी गई है। साथ ही अमर उजाला को यह ट्वीट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें