फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के मामले में ग्राम प्रधान समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज/वाराणसी। ताला ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में मिली धांधली को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ गुरुवार को चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद अजगरा पुलस चौकी प्रभारी ने पूर्व प्रधान रामअवध यादव के घर छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन

चोलापुर विकास खंड के ताला ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने हलफनामा देकर की थी। इसकी जांच डीसी मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी ने की और रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। रिपोर्ट के अनुसार गबन के आरोपी दो ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिल कुमार और विजय चंद विश्वकर्मा को निलंबित कर वसूली का निर्देश दिया गया है। इसमें पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान भी शामिल है। जिला प्रशासन के सख्त रवैये से ग्राम प्रधान व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, ताला ग्राम प्रधान को हटाने के लिए नोटिस भी भेजने की तैयारी है। थानाध्यक्ष चोलापुर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि वीडीओ चोलापुर आसाराम वर्मा की तहरीर पर ग्राम प्रधान जयप्रकाश, पूर्व प्रधान रामअवध यादव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिल कुमार व विजय चंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी ने तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और अब आराजी लाइन में तैनात अनिल कुमार से 632968 रुपये, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और अब सेवापुरी में तैनात विजय विश्वकर्मा से 16356 रुपये, वर्तमान ग्राम प्रधान जय प्रकाश से 226224 रुपये और पूर्व ग्राम प्रधान रामअवध यादव से 423100 रुपये वसूलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें