फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। नगर निगम के अलावा नगर पालिका रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर को मिलाकर कुल 811 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिन्हें आठ जोनल कार्यालयों में निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव चिह्न आवंटित किए। मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का चिह्न दिया गया। निर्दल प्रत्याशियों को चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित सिंबल आवंटित किए गए।
विज्ञापन

महापौर पद के लिए छह महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा की मृदुला जायसवाल को कमल का फूल, सपा की साधना गुप्ता को साइकिल, कांग्रेस की शालिनी यादव को हाथ का पंजा, बसपा की सुधा चौरसिया को हाथी और भासपा सुहेलदेव की आरती को छड़ी चुनाव आवंटित किया गया। जबकि, निर्दल प्रत्याशी अनीता को उनकी पसंद के मुताबिक सितारा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव 2017 के लिए 18 नए दलों को मान्यता देते हुए उनके लिए विभिन्न प्रकार के चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं। साथ ही, निर्दलियों के लिए 164 मुक्त प्रतीक चिह्न जारी किए हैं। आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्दल प्रत्याशियों में किसी को कंघी तो किसी को पंखा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। टेबल लैंप, फरसा, हरी मिर्च, गैस सिलेंडर, कांच का ग्लास, प्रेस, हाकी और बॉल, हेलमेट, लेटर बाक्स, माचिस की डिब्बी, माइक, लंच बाक्स, मिक्सी, नारियल, कोट, चारपाई, बांसुरी, लिफाफा, डोली, कप और प्लेट समेत विभिन्न चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। कई जोनल कार्यालय पर ऐसा हुआ कि दो निर्दल प्रत्याशी एक ही चुनाव चिह्न की मांग करने लगे, ऐसे में वहां लाटरी के जरिए चुनाव चिह्न आवंटन किया गया। नगर निगम में पार्षद के कुल 622 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें