फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति ने लिया गंगा रक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पतित पावनी के सुरम्य तट पर शनिवार को सैकड़ों महिलाओं ने ‘गंगा रक्षा’ का संकल्प लिया। अस्सी घाट पर देश-विदेश से जुटीं करीब पांच सौ महिलाओं ने यहां स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया। अस्सी घाट पर इस अभियान से इनरव्हील क्लब के स्वर्ण जयंती समारोह ‘मंजरी’ का आगाज हुआ। यहां सदस्यों ने मां गंगा की पूजा की। आरती और दीपदान कर मां गंगा से आत्मिक-आध्यात्मिक नाता जोड़ा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कपिला गुप्ता ने इनरव्हील क्लब की सदस्यों को गंगा को प्रदूषण मुक्त करने और जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण समाज की सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आ रहा है। इसे देखते हुए इनरव्हील ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में समाज को प्रदूषण मुक्त करते हुए पर्यावरण बचाने के लिए संकल्पबद्ध है। संस्था के 40 हजार सदस्य इस साल लाखों की संख्या में पौधरोपण करेंगे। जल संरक्षण के लिए भी व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सोज ग्रुप ऑफ इंटरटेनमेंट की ओर से ‘मां गंगा की कराह’ नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ जिसका संचालन हर्षिता पाठक ने किया। इस अवसर पर कामकाजी महिलाआें को फूल-माला की डलिया व 50 छतरी का वितरण हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पैटीशिया हिल्टन, ममता द्विवेदी, भारती मिश्रा, कविता मालवीय, नंदिनी भार्गव, सुनीता भार्गव, जयंती सावंत समेत नेपाल, बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका की सदस्य मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें