फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने नामांकन जुलूस में दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सपा ने मंगलवार को मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के नामांकन जुलूस में शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास कराया। जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने पदाधिकारियों और सदस्यों को संदेश भेजकर मंगलवार की सुबह दस बजे मौलवी बाग में प्रत्याशी साधना गुप्ता के घर बुलाया था।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व से भी सख्त निर्देश था कि नेता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर नामांकन कराएं। दरअसल, मेयर के लिए कुल 12 लोगों ने दावेदारी की थी। अलग-अलग प्रत्याशियों की पैरवी में अलग-अलग नेता लगे हुए थे। प्रदेश सचिव संजय गुप्ता की पत्नी साधना को टिकट मिलने से अन्य दावेदारों को निराशा हुई। हालांकि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी जुलूस में शामिल दिखे।
नामांकन जुलूस मौलवी बाग से औरंगाबाद, नई सड़क, बेनिया तिराहा, लहुराबीर, तेलियाबाग तिराहा, चौकाघाट ताड़ीखाना, मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन होते हुए जुलूस कचहरी पहुंचा। जुलूस में पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री केपी यादव, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, पूर्व विधायक राजनाथ यादव, उमाशंकर यादव, मनोज राय धूपचंडी, जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, ओपी सिंह, प्रदीप जायसवाल, राजू यादव, जितेंद्र यादव, रमेश राजभर, विकास यादव बच्चा, विवेक यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें