फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजातालाब। तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब ने साथी अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने मारपीट को पुलिस की शह पर किया गया कृत्य बताया।
विज्ञापन

गौर मिर्जामुराद के अधिवक्ता रूपचंद से उसके पड़ोसी द्वारा मारपीट की गई थी। रूपचंद ने इसकी सूचना मिर्जामुराद थाने में दी थी। आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने भी ले गई, लेकिन रात में किसी दबाव वश अभियुक्त को छोड़ दिया गया। अभियुक्त अपने घर पहुंचा और अधिवक्ता के साथ में मारपीट की। इसकी जानकारी राजातालाब तहसील में होने पर अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव पास कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का पत्र तहसीलदार राजातालाब को सौंपा और बुधवार को पूरे दिन कार्य से विरत रहे। इससे पूर्व हुई बैठक में सर्वजीत भारद्वाज के प्रस्ताव पर अधिवक्ताओं ने इसे चिंताजनक बताया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सिंह ने घटना में पुलिस की कार्यशैली पर चिंता व्यक्त की। महामंत्री छेदीलाल ने अभियुक्त को कठोर दंड देने के लिए मांग की। बैठक में प्रदीप सिंह, तोयज सिंह, रविंद्र वर्मा, ज्ञान प्रकाश, अश्विनी उपाध्याय, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें