सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ निवासी एक युवक अपने फेसबुक एवं वाटसअप जारी किए गए फोटो को लेकर इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। फोटो वायरल होने पर इलाके के लोग भड़क गए और चुनार कोतवाली में तहरीर देकर युवक के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने पर पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के लिए उसके पहुंची तो आरोपी युवक गायब मिला।
बता दें कि चुनार कोतवाली के अंतर्गत रामगढ़ निवासी एक युवक ने अपने फेसबुक व वाट्सअप पर अपना एक फोटो जारी किया है। जिसमें पाकिस्तान का चित्र अपने चेहरे पर लगाकर जिंदा बाद लिखा है। जिसका फोटो वायरल होते ही चुनार के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि युवक ने काफी गलत काम किया है। उसके रवैये से क्षुब्ध होकर रामगढ़ के मुक्ति पटेल व गांव के दर्जनों लोगों ने अदलपुरा चौकी प्रभारी को इसके खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है।