फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव झाड़ में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। महिला की हत्या कर फेंका गया उसका शव शनिवार की दोपहर मियाचक बाजार स्थित यूनियन बैंक के बगल में स्थित झाड़ी में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। महिला के दाएं पैर पर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुट गई है। मौके पर जुटे लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई।
विज्ञापन

यूनियन बैंक के बगल में रमेश आभूषण भंडार नाम से दूकान है। दूकानदार मिठाईलाल सेठ बारह बजे अपनी दूकान खोली। साफ सफाई करने के बाद वह जैसे ही पिछला दरवाजा खोले तो झाड़ी में एक महिला की लाश देखकर शोर मचाने लगे। शोर करने पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना लोगों ने बरसठी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को इधर-उधर कर देखा तो उसके पैर एवं शरीर पर चोट के निशान पाए गए। महिला अर्धनग्न हालत में पड़ी हुई थी। वह लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिस स्थान पर शव पाया गया वहां जाने के दो ही रास्ते हैं। एक दूकान के अंदर से दूसरा रास्ता इंद्रमणि महाविद्यालय के बगल से तीन फिट की गली से है। ऐसी स्थिति में महाविद्यालय के तीन फिट के रास्ते से ही कोई पहुंचने का प्रयास कर सकता है। घटनास्थल के चारों तरफ मकान बने हैं। लोगों की मानें तो महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया होगा। पुलिस ने जुटे लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें