फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक क्लब ने बीएचयू को 2-0 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मोहम्मद रजाउद्दीन मेमोरियल जिला फुटबाल लीग बी डिवीजन के उद्घाटन मुकाबले में रविवार को न्यायिक फुटबाल क्लब ने आईआईटी बीएचयू को 2-0 से हराकर जीत से आगाज किया। इस शानदार मुकाबले का प्रथम हाफ गोल रहित ड्रा रहा। मैच के द्वितीय हाफ में न्यायिक क्लब ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए आक्रमण की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन

रविवार को सिगरा स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मुकाबले के 45 वें मिनट में न्यायिक क्लब की ओर से सिरिश उमंग ने तथा मैच के 56वें मिनट में रवि सोनकर गोल दागे। मैच से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के उपाध्याक्ष अनिल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मोहम्मद शम्सुद्दीन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान श्याम प्रसाद गुप्ता, चितहर प्रसाद, अरविंद किशोर राय, नूर आलम, इरफान जमां खान, प्रमोद पाल, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृपाशंकर तिवारी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें