फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Ladenge Corona Se: 9 बजे 9 मिनट ने ट्विटर पर किया ट्रेंड, सोशल मीडिया पर खूब भेजे गए मैसेज

Sun, 05 Apr 2020 10:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दीप जलाते केंद्रीय मंत्री महेंद्र पाण्डेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सोशल मीडिया यूजर्स ने देश के लोगों की तरह हाथोंहाथ लिया। 9 बजे 9 मिनट रविवार की रात ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर लोग प्रधानमंत्री की अपील पर गंभीरता से ध्यान देने के लिए अनुरोध करते नजर आए।

विज्ञापन

 

दीपों की रोशनी में नहाई काशी - फोटो : amar ujala
कई लोगों ने 9 बजे 9 मिनट देश के लिए अपना व्हाट्सएप स्टेटस लिखा। वहीं, दीया जलाने के दौरान कई लोगों ने सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी पोस्ट किया। इस बीच कुछेक लोग दीया जलाने की अपील के विरोध में खड़े नजर आए तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

दीपों से जगमगाई बिल्डिंग - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि लोग रविवार सुबह से ही कुछ इस तरह के मैसेज कि "मैं जानता हूं कि मेरे दीया जलाने से कोरोना वायरस खत्म नहीं हो जाएगा। मगर, जब हम 130 करोड़वासी एक साथ दीया जलाएंगे तो हमारी एकता को बल मिलेगा और हमारी मजबूत इच्छाशक्ति से  कोरोना वायरस हारेगा" भेज रहे थे। साथ ही अपील भी कर रहे थे कि रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की लाइट बंद रखकर दीया, मोबाइल, कैंडल या टार्च जलायें और कोरोना के साथ जंग में सहयोग करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें