उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की तैनाती के लिए रविवार को दो पालियों में पंजीकृत 19058 में 10361 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पाली मिलाकर कुल 8697 ने परीक्षा छोड़ दी। इधर आयोग की ओर से तैनात पर्यवेक्षकों के साथ ही केंद्राध्यक्ष भी निगरानी करते रहे।
यूपीएससी की ओर से सहायक अध्यापक एलटीग्रेड भर्ती परीक्षा 6-7 और 21 दिसंबर को हो रही है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। रविवार को पहली पाली में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हुई परीक्षा में पंजीकृत 11662 में से 5630 उपस्थित हुए जबकि 6032 ने परीक्षा नहीं दी। उधर, दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक हुई परीक्षा में 7396 में से 4731 ने परीक्षा दी जबकि 2665 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली की परीक्षा संपन्न हो गई।