फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 1325 ईवीएम से कराए जाएंगे नगर निगम चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
1325 ईवीएम से कराए जाएंगे नगर निगम चुनाव
विज्ञापन


- कंट्रोल व बैलेट यूनिट आई, जांच में कुछ खराब मिलीं

- गंगापुर नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर निगम चुनाव में 1325 इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) लगेंगी। हर बूथ पर एक ईवीएम होगी। इसी सिलसिले में शुक्रवार को ईवीएम के कंट्रोल व बैलेट यूनिट की जांच की गई। 86 बैलेट और 187 कंट्रोल यूनिट खराब मिली हैं। इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दी गई है। वहीं, गंगापुर नगर पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा। इस पंचायत में दस बूथ हैं।
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है। इससे पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम में लगने वाली 6598 बैलेट यूनिट (बीयू) और 3402 कंट्रोल यूनिट (सीयू) को भेज दिया है। प्रशासन के मुताबिक, जांच के दौरान 35 बीयू और 7 सीयू में स्कैनिंग की समस्या पाई गई। 51 बीयू और 180 सीयू भी काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन




20,142 अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी

अब तक प्रशासन ने 492 कार्यालयों से 20,142 अधिकारियोंं और कर्मचारियों का डाटा फीड किया है। इनमें पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ मतदान अधिकारी शामिल हैं। इन सभी की ड्यूटी चुनाव के दौरान लगाई जाएगी।


वार्डों के आरक्षण पर 61 आपत्तियां, अब जारी होगी अंतिम सूची
- आपत्तियां लेने का समय बीता
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। निकाय चुनाव के लिए वार्डों के प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियां लेने की समय सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई। अब फाइनल सूची जारी होगी। अंतिम दिन तक जिलाधिकारी कार्यालय मेंं 61 आपत्तियां आई हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय में जो आपत्तियां आई हैं, उसके मुताबिक जगतगंज, सुंदरपुर, फुलवरिया, दीनापुर, शिवपुरवा, बंधु कच्चीबाग वार्ड के आरक्षण में नियमों की अनदेखी की गई है। पिछड़ा वर्ग की आबादी कम है, फिर भी वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया। कुछ वार्ड ऐसे हैं, जहां पिछड़ा वर्ग की आबादी अधिक है। इसके बावजूद सामान्य के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इन आपत्तियों का निपटारा होगा, फिर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।


इस बार 100 वार्डाें का होगा चुनाव


इस बार 100 वार्ड हैं। इनमें दस वार्डों के नाम बदले गए हैं, जबकि 11 वार्डों में नए मोहल्ले और मकान जोड़े गए हैं। इस बार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जाति महिला के लिए 3, अनुसूचित जाति के लिए 5, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 9, पिछड़ा वर्ग के लिए 18, अनारक्षित के लिए 43 और महिला के लिए 21 सीटें आरक्षित की गई हैं।



कोट
नगर निगम में 1325 बूथ हैं। बूथों पर व्यवस्थाएं ठीक कराई जा रही हैं। बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।-रणविजय सिंह, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एडीएम प्रशासन
विज्ञापन



एडीएम प्रशासन कोर्ट में होंगे मेयर पद के नामांकन

नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी एडीएम प्रशासन कोर्ट में नामांकन कराएंगे। साथ ही पार्षद पद के प्रत्याशी अलग-अलग स्थानों पर नामांकन करा सकेंगे। पाेलिंग पार्टियों के रवानगी के स्थल भी तय कर दिए गए हैं। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि वरुणापार क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशी जोन कार्यालय में नामांकन कराएंगे। इनकी पोलिंग पार्टिंयां पहड़िया मंडी से रवाना होंगी। कोतवाली जोन के प्रत्याशी टाउनहॉल में नामांकन कराएंगे। पहड़िया मंडी से ही पोलिंग पार्टिंयां जाएंगी। आदमपुर जाेन के नामांकन जोन कार्यालय पर होंगे। पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। दशाश्वमेध व भेलूपुर जोन के प्रत्याशी कार्यालय में ही नामांकन करा सकेंगे। दोनों जोन की पोलिंग पार्टिंयां भी पुलिस लाइन से रवाना होंगी। गंगापुर नगर पंचायत के नामांकन राजातालाब तहसील में होंगे। तहसील परिसर से ही पोलिंग पार्टियां जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें