फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निगम के रडार पर 83 हजार मकान कल से शुरू होगा कुर्की का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम के जलकर और सीवर कर के बकायेदारों के लिए राहत की घड़ियां अब खत्म होने को हैं। शत-प्रतिशत सरचार्ज (ब्याज) माफी का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों के पास अब महज 24 घंटे का समय शेष है। ऐसे में यदि मंगलवार रात तक बकाया जमा नहीं किया गया, तो पहली अप्रैल से न केवल ब्याज की पूरी राशि देनी होगी, बल्कि नगर निगम बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और जब्ती का बड़ा अभियान भी शुरू करने जा रहा है। निगम ने ऐसे लगभग 83,000 भवनों को भी चिह्नित कर लिया है, जिनकी सूची जोनवार तैयार है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि भवन स्वामियों की सुविधा के लिए मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद नगर निगम मुख्यालय और सभी जोनल कार्यालयों के टैक्स कलेक्शन सेंटर रात 9:00 बजे तक खुले रहेंगे। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है। दुकान के किराये और लाइसेंस शुल्क को लेकर निगम का रुख सबसे कड़ा है। 31 मार्च तक भुगतान में देरी होने पर निगम ने मूल धनराशि पर सीधे 50 प्रतिशत विलंब शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। बार-बार नोटिस के बाद भी जो दुकानदार या लाइसेंसधारी शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं, उनके प्रतिष्ठानों को सील करने की तैयारी है।
1.48 लाख से अधिक जागरूक स्वामियों ने जमा किया टैक्स : नगर में 1,48,000 से अधिक भवन स्वामियों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अब तक कुल 185.78 करोड़ रुपये गृहकर, जलकर व सीवर कर जमा कर दिया है। नगर आयुक्त ने कहा कि ईमानदारी से टैक्स भरने वालों को ही सरचार्ज माफी का पूरा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें