फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदयपुर और कोरौत बाजार में अनुप्रिया पटेल की जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता/सारनाथ/चोलापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए की आंधी नहीं सुनामी चल रही है। नीतियां और कार्यक्रम न होने के कारण डरे-सहमे विपक्षी इसीलिए पहले से ही ईवीएम को कोसने लगे हैं। विपक्षी दलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय बेचैनी बन गए हैं। शुक्रवार को भाजपा और अपना दल (एस) की दो जगह संयुक्त रैली में मंत्री ने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि ये लोग कभी मिल नहीं सकते थे लेकिन इन्हें सत्ता के स्वार्थ ने मिला दिया है।
विज्ञापन

कोरौत बाजार में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कहा कि इसमें लिखा है कि अब न्याय होगा। मतलब 70 साल तक अन्याय हो रहा था। आज देश को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है, जो आतंकवाद पर समझौता न करे। इस मौके पर लोकसभा संचालन समिति के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, विधायक नीलरतन पटेल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने लोगों से अपील की 19 मई को मतदान जरूर करें। जिला महामंत्री प्रभात सिंह की अगुवाई में भाजपा और अपना दल कार्यकर्ताओं ने मंत्री का माल्यार्पण किया।
हृदयपुर में अनुप्रिया ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा, हालात ऐसे हैं कि विपक्ष की सरकार बनने पर हर तीन महीने पर प्रधानमंत्री बदलेंगे। स्वयं मुलायम सिंह को गठबंधन पर विश्वास नहीं है। तभी तो संसद में उन्होंने मोदी को दोबारा पीएम बनने का आशीर्वाद दिया था। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा कश्मीर में सेना कम करने का है। मायावती पर निशाना साधते हुए साध्वी ने कहा कि जो गेस्ट हाउस कांड को भुलाकर गठबंधन कर सकती हैं, वो भला जनता की इज्जत पर कितना ध्यान देगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इस बार सरकारी बनी तो हमेशा के लिए गठबंधन का बोरिया-बिस्तर सिमट जाएगा। इस मौके पर जयनाथ मिश्रा, रामजनम मिश्र, राम प्रकाश पांडेय, रेखा पटेल श्रीनिकेतन मिश्र, अखंड सिंह, चंद्रशेखर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें