फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष कल्याणक दिवस पर चढ़ाया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जैन समाज के सातवें तीर्थकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस सोमवार को भदैनी स्थित जैन तीर्थ में मनाया गया है। जिसमें भगवान का पूजन-अर्चन कर उनको प्रसाद चढ़ाया गया।
विज्ञापन

फाल्गुन कृष्ण सप्तमी को मंदिर में सुबह सात बजे मंगला चरण का कार्य शुरू हुआ। इसके बाद 108 कलश से अभिषेक कराया गया और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। भगवान सुपार्श्वनाथ का पंच कल्याणक पूजा कर निर्वाण कांड पाठ के बाद निर्वाण प्रसाद चढ़ाया गया। वहीं, जैन घाट पर भगवान के चरणों का पूजन अभिषेक किया गया और 108 दीपकों से भगवान की आरती उतारी गई। इस मौके पर विमल कुमार जैन, फूलचंद्र जैन, सुरेन्द्र जैन, अशोक जैन, वीसी अग्रवाल, डॉ. कमेलश जैन, डॉ. रत्ना जैन, करुणा जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें