फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के सामने उठा सीसीटीवी कैमरे का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड की र्हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सात फरवरी से होने वाली परीक्षा से पहले बुधवार को हुई तैयारी बैठक में केंद्राध्यक्षों ने परीक्षा केंद्र पर वायस रिकार्डर कैमरा लगाए जाने का मुद्दा उठाया। आयुक्त सभागार में सीडीओ, एडीएम, डीआईओएस की मौजूदगी में केंद्राध्यक्षों ने एक कमरे में दो-दो कैमरे लगाए जाने पर संसाधनों की कमी का हवाला देने के साथ ही इस मामले में शासनादेश न होने की बात कहते हुए असहमति जताई।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी और सीडीओ गौरांग राठी ने कहा कि दो-दो वायस रिकार्डर कैमरे के बारे में शासन को अवगत कराया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा कराना सभी की जिम्मेदारी है।
जिलाविद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने परीक्षा में कोडिंग वाली कॉपी का प्रयोग करने के बारे में बताया। इसके अलावा पेपर का पैकेट सही ढंग से खोलने, केंद्राध्यक्षों के अलावा किसी को मोबाइल न रखने, केंद्र पर परीक्षा अवधि में इंटरनेट कनेक्शन बंद रखने सहित कई जरूरी निर्देश दिए। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. चारूचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कमरे में एक कैमरा ही पर्याप्त है दो-दो कैमरा लगाने का कोई औचित्य नहीं दिखता। 24 जनवरी को मुख्य सचिव के आदेश में भी इसका जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में इस बार 15 मिनट का समय बढ़ गया है। सुबह की पाली में परीक्षा आठ बजे से 11.15 बजे चलेगी जबकि दूसरी पाली में परीक्षा दो से 5.15 बजे तक चलेगी। जला 15 मिनट का अतिरिक्त समय परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए दिया गया है। दिव्यांग छात्रों को इसके अतिरिक्त और समय मिलेगा।
परीक्षा केंद्रों पर जो कापियां भेजी गई हैं, उसमें कई कापियों पर कोडिंग में भी गड़बड़ी मिल रही है। इसमें कुछ कापियों पर एक की बजाय दो कोड हैं तो कुछ जगहों पर कापी के बंडल की गिनती में भी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें