फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग नहीं लगाने पर 29 के प्लाट निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला उद्योग केंद्र ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र और चिरईगांव मिनी औद्योगिक क्षेत्र में 29 उद्यमियों के प्लाट निरस्त कर दिए। वर्षों पहले प्लाट आवंटित कराने के बावजूद उद्योग नहीं लगाने पर यह कार्रवाई की गई। कई और प्लाट की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जल्द की कई और प्लाटों का आवंटन निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र और चिरईगांव मिनी औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने कई साल पहले उद्योग लगाने के नाम पर भूमि आवंटित करा ली, लेकिन अब तक यहां एक ईंट भी नहीं रखी गई। कागजों पर ही उद्योग चलते रहे। जिला उद्योग केंद्र की जांच में बड़ी संख्या में ऐसे प्लाट मिले, जिन पर चहारदीवारी तक नहीं बनी थी। कई प्लाट पर बागवानी की जा रही थी। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में तीन और चिरईगांव में 26 ऐसे प्लाटों का आवंटन निरस्त कर दिया गया। अब इन प्लाटों का नए सिरे से आवंटन किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग करुणा राय ने बताया कि निरस्त किए गए प्लाटों का नए सिरे आवंटन किया जा रहा है। इच्छुक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
उद्योग बंधु की बैठक में बुधवार को भूमि आवंटन के निरस्तीकरण का मुद्दा छाया रहा। चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में निरस्तीकरण के लिए चिह्नित भूमि को लेकर दो औद्योगिक संगठन आमने सामने आ गए। एक संगठन प्लाट आवंटन निरस्त करने की मांग कर रहा था तो दूसरा संगठन प्लाट से जुड़े व्यक्ति को और समय देने की बात कहता रहा। फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका। वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी ने चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश जिला पंचायत को दिए। साथ ही चांदपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में आरके चौधरी, राजेश भाटिया, नीरज पारिख, राजेश सिंह, पियूष अग्रवाल और कमलाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें