फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पित भाव से काम कर प्रवासियों का जीतें दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अतिथि देवो भव: की परंपरा को साकार करते हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए जिले की पुलिस समर्पित भाव से काम करे। एसएसपी ने शनिवार को यह निर्देश जिले के क्षेत्राधिकारियों, थानेदारों और चौकी प्रभारियों को पुलिस लाइन में दिया। प्रवासी भारतीयों के प्रति पुलिस का व्यवहार ऐसा हो कि कहीं से किसी प्रकार की शिकायत न आए।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सम्मेलन के मद्देनजर शहर में आवागमन के लिए 14 प्रमुख मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इन मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए और वाहन सड़क पर न खड़ा करने के लिए पुलिस आगामी एक हफ्ते तक जागरूकता अभियान चलाएगी। ठेलों और रिक्शों को मुख्य मार्गों पर नहीं चलने दिया जाएगा। 22 जनवरी को शहर में कई स्थानों पर वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हैं, इन आयोजनों और मैरिज लॉन संचालकों से थानेदार बातचीत कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए अपील करेंगे। वहीं, सीओ, थानेदारों और चौकी प्रभारियों को रोजाना भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त के साथ ही संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों की तलाशी का निर्देश एसएसपी ने दिया। कहा कि बड़ा लालपुर और ऐढ़े के साथ ही आसपास के क्षेत्र में पुलिस प्रभावी तरीके से पेट्रोलिंग करे। उधर, सीओ कैंट एएसपी डॉ. अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के एक दल का प्रशिक्षण पुलिस लाइन में शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें