फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय चौराहे पर जाम सांसत में मरीजों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका स्थित मालवीय चौराहा पर जाम लगने के कारण बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर जाने वाले मरीजों की जान सांसत में रहती है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण और वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से समस्या विकराल होती जा रही है, मगर प्रशासनिक महकमा ठोस उपाय करने में पूरी तरह से नाकाम है। हालत यह है कि सुबह 10 बजे के आसपास और शाम के समय मालवीय चौराहे से गुजरना हो तो वाहनों की लंबी कतार देखकर ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं।
विज्ञापन

लंका क्षेत्र में बीएचयू के दो बड़े अस्पतालों के साथ ही नामी निजी अस्पताल, दर्जनों पैथालॉजी सेंटर और सौ से ज्यादा मेडिकल स्टोर हैं। यहां रोजाना पूर्वांचल, बिहार और मध्य प्रदेश से सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। वहीं, शहर से चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, बिहार और मध्य प्रदेश जाने वाले लोग भी मालवीय चौराहा होकर डाफी बाईपास या रामनगर की ओर निकलते हैं, लिहाजा वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। लंका थाना और ट्रैफिक पुलिस के छह से अधिक सिपाही मालवीय चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था संभाल पाने में विफल साबित हो रहे हैं। यह हालत तब है जब मालवीय चौराहे पर ऑटो की आवाजाही बंद करा दी गई है। इन हालात में जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक लंका में राहगीर जाम से जूझते रहेंगे।
व्यापारियों ने सुझाए समाधान
वाहन पार्किंग की ठोस व्यवस्था कराई जाए। अतिक्रमण को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्ती से पेश आए और व्यवस्था बनाए रखने में आमजन सहयोग करें। - अनिल सिंह, मेडिकल स्टोर संचालक
विज्ञापन

लंका की यातायात व्यवस्था सही करने के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। क्षेत्र के व्यापारियों से बातचीत कर प्रशासन को ठोस विकल्प तलाशना चाहिए। - करन खत्री, मेडिकल स्टोर संचालक
व्यापारियों के साथ ही आमजन जाम की समस्या की गंभीरता के बारे में सोचें। पर्याप्त चौड़ाई वाली सड़क पर वाहन न खड़े हों तो लंका में जाम नहीं लगेगा। - सदनलाल यादव, होटल संचालक
फेरी-पटरी दुकानदारों के लिए ठोस विकल्प तलाशा जाए। सैकड़ों लोगोें का परिवार इसी पर आश्रित है। हम सभी पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था में सहयोग करेंगे। - शिवकुमार, फल ठेला संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें