फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से इलाहाबाद के बीच चलेंगे ‘लो ड्राफ्ट’ पोत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी से इलाहाबाद के बीच गंगा में पर्यटन और परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘लो ड्राफ्ट वेसेल्स’ (कम गहराई में भी चलने में सक्षम पानी के जहाज) चलाए जाएंगे। इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया ने इसकी रणनीति तैयार कर ली है। दिसंबर से चार ‘लो ड्राफ्ट वेसेल्स’ चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

महाकुंभ और प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। परिवहन और पर्यटन के सभी पहलुओं पर ध्यान देने के साथ ही सैलानियों को नए व रोमांचक अनुभव कराने की तैयारी भी की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईडब्लूएआई वाराणसी से इलाहाबाद के बीच चार ‘लो ड्राफ्ट वेसेल्स’ चलाएगा। इसके लिए चार जगह अस्थाई टर्मिनल बनाए गए हैं। राज्य सरकार के सहयोग से इन घाटों पर यात्री सुविधाआें का विस्तार किया जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर आईडब्लूएआई वाराणसी मयंक कुमार ने बताया कि कुछ घंटे के अंतराल में इनका संचालन किया जाएगा।
सफर में लगेगा एक से डेढ़ दिन
गंगा के रास्ते वारणसी से इलाहाबाद का सफर एक से डेढ़ दिन का होगा। ढाई सौ से किलोमीटर से ज्यादा लंबे जलमार्ग से आवागमन में लंबा समय लगेगा। पर्यटन के लिहाज से यह रोमांचक सफर होगा। शहर और गांव के नए एंगल से देखने और जलमार्ग का रोमांच पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें