फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास परिषद के मोहल्लों का सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद तहत आने वाले मोहल्लों का सर्वे शुक्रवार से शुरू हो गया। टीम ने मंदिर परिक्षेत्र के दशाश्वमेध वार्ड के सभी भवनों के सर्वे की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। इस सर्वे के आधार पर बुनियादी सुविधाओं और पर्यटन विकास की नई योजना बनाई जाएगी। इस दौरान स्वामित्व को लेकर विवादित मकानों के संबंध में संबंधित दस्तावेज मंदिर प्रशासन के सामने रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के अंतर्गत आने वाले मोहल्लों का सर्वे शुरू हो गया है। साथ ही कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले भवनों के अधिग्रहण के नेगोशिएशन के लिए भी संपर्क तेज हो गया है। भवनों के अधिग्रहण के लिए एडीएम सप्लाई रामसिंह के नेतृत्व में सदर तहसील के तहसीलदार, न्यायिक तहसीलदार, नायब तहसीलदार के अलावा नगर निगम और सप्लाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। जिला प्रशासन ने सर्वे के लिए अलग-अलग छह टीमें गठित की है। टीम मोहल्लों में सर्वे कर भवनों की स्थिति के साथ उसके स्वामित्व का पूरा विवरण जुटा रही है। कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले भवनों के अलावा परिषद के सभी मोहल्लों का डाटा जुटाया जा रहा है। मकान मालिक समेत किराएदारों का भी ब्यौरा जुटाया गया है। इसके साथ ही मकान की वास्तविक स्थिति के साथ वर्तमान हालात का जिक्र किया गया है। 15 बिंदुओं पर तैयार किया गया सर्वे फार्म भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें