फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की ओवरलोडिंग की शिकायत पर जानमाल की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रकों की ओवरलोडिंग की शिकायत करने पर पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के व्हाट्स एप नंबर पर कॉल कर और एसएमएस भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकाने वाले को प्रमोद ने ऐसा न करने को समझाया और प्रदेश सरकार की सख्ती का हवाला दिया तो मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की गई। मामले को लेकर प्रमोद की तहरीर पर बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी नरायनपुर गांव निवासी सतीश कुमार चौधरी उर्फ नागा के खिलाफ कैंट थाने में धमकाने सहित अन्य आरोपों और आईटी एक्ट के तहत मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रमोद ने बताया कि सतीश बलिया निवासी पूर्व मंत्री और बसपा नेता अंबिका चौधरी का भतीजा है।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत हासिमपुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि बलिया जिले के चितबड़ागांव स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के गोदाम से ट्रकों की ओवरलोडिंग की जा रही थी। इसे रोकने के लिए उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर शिकायत की थी। प्रमोद ने बताया कि इससे नाराज होकर गोदाम के ठेकेदार सतीश कुमार चौधरी उर्फ नागा ने अपने व्हाट्स एप नंबर से उनके व्हाट्स एप नंबर पर 23 जून को कई बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही सतीश ने व्हाट्स एप नंबर पर धमकी भरे एसएमएस भेजे। प्रमोद ने बताया कि सतीश की धमकी से वो और उनका परिवार भयभीत है। इससे पहले भी सतीश उनको कॉल कर धमकी दे चुका है और उसके खिलाफ आपराधिक मामलों को लेकर कई मुकदमे दर्ज हैं। इस बारे में सीओ कैंट राकेश कुमार नायक ने बताया कि प्रमोद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल और उपलब्ध कराए गए साक्ष्य के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें