फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सिद्ध गोपाल को आई थीं 13 चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
मारवाड़ी अस्पताल के सीएमओ और पद्मश्री डॉ. सरोज चूड़ामणि गोपाल के पति डॉ. सिद्ध गोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को जीआरपी थाने पहुंच गई। उनको छोटी-बड़ी मिला कर कुल 13 चोटें आई थीं। मौत का कारण ज्यादा रक्त बहने को बताया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस की ओर से कैंट जीआरपी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेज दी गई है। रिपोर्ट में शरीर के बाएं तरफ कटने-छिलने से कई चोट लगी हैं। दोनों पैर और हाथ के पंजों में गहरी चोट, दाएं पैर के जंघे की हड्डी में भी गंभीर घाव के निशान थे। सिर में और पीछे गर्दन के पास और रीढ़ की हड्डी में भी चोट के निशान थे। जीआरपी रिपोर्ट को एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र को भेजेगी। वहां से निर्देश मिलने पर परिजनों से पूछताछ करेगी।
डॉ. सिद्ध गोपाल 21 जून को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर बेगमपुरा एक्सप्रेस के शंटिंग इंजन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें