फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में फंसा युवक पांच माह बाद घर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ट्रैवेल एजेंट के झांसे में आकर दुबई जाकर फंसा भदोही का युवक अमीर अंसारी साढ़े पांच महीने बाद शनिवार को अपने घर लौट आया। बीते 24 मई को दुबई पुलिस ने भारतीय दूतावास की सहायता से उसे शारजाह एयरपोर्ट से नई दिल्ली की फ्लाइट पर बैठाया था। नई दिल्ली में एक रात अपने रिश्तेदार के यहां रुक कर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से वह शनिवार को घर पहुंचा। मुसीबत में फंसे बेटे को सलामत पाकर माता-पिता के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

अमीर ने बताया कि उसके ननिहाल के तीन लोग जफरुद्दीन, शकील और अतहर ने उसे बड़े बड़े सब्जबाग दिखा कर उसे दुबई लेकर गए थे। इसके बदले उन्होंने 1.10 लाख रुपये लिया था। उन्होंने कहा था कि तुम्हारा वीजा दो साल का है और वहां एक पाकिस्तानी एजेंट को मुझे सौंप दिया था। इसके एक महीने बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखा किया गया है, उसका वीजा दो साल का नहीं बल्कि एक महीने का है। इसी बीच उसे दुबई पुलिस ने अवैध रूप से ठहरने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह 19 दिन दुबई की जेल में रहा। इस बीच उसके पिता ने भदोही प्रशासन और विदेश मंत्रालय से संपर्क कर उसे निकालने की गुहार लगाई। इसके बाद भारतीय उच्चायोग की मदद से 24 मई को उसे पुलिस ने शारजाह एयरपोर्ट पर नई दिल्ली की फ्लाइट पर बैठाया।
बेटे की वापसी से खुश पिता शाहिद अली भदोही पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल का आभार जता रहे है। उसने कहा कि उनके निर्देश पर ही तीनों ट्रैवेल एजेंटों के खिलाफ औराई थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और उनका बेटा घर लौट आया। शाहिद ने बताया कि अब औराई पुलिस उसे आरोपी ट्रैवेल एजेंटों से समझौता कराने के लिए धमका रही है। कहा कि मैं उन्हें सजा दिलवा कर रहूंगा ताकि भविष्य में किसी को और को न ठग सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें