फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन भी खुले रहे दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तीन जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर अधिकारी विभिन्न तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को भी जिले के कई कार्यालयों में अधिकारी मातहतों संग लंबित प्रकरणों को पूर्ण कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम एवं पूर्वांचल के कई जिलों में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। तीन जून को जिले में आने को लेकर मौखिक आदेश आ चुका है। अधिकारी भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं लेकिन अभी तक लिखित आदेश नहीं आया है। तीन जून को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे में समीक्षा बैठक समेत कई बड़ी परियोजनाओं का अवलोकन भी किया जाना है। रविवार को विकास भवन के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, सीडीओ कार्यालय का आईजीआरएस दफ्तर खुले रहे। इसी तरह कुछ अन्य विभागों में भी अधिकारी और कर्मचारीगण लंबित कार्यों को पूर्ण कराने में युद्ध स्तर पर लगे रहे। अधिकांश विभागों में आईजीआरएस के मामलों को निपटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें