फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के गोपपुर मोड़ के पास सोमवार की रात करीब 9:30 बजे दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक के परिजनों के पहुंचने पर दोनों घायल बिना इलाज कराए अस्पताल से भाग निकले।
विज्ञापन

सेमरा निवासी मलखान सिंह (65) बाइक से गोपीगंज से घर जा रहे थे। रास्ते में गोपपुर गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें समीप के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेज दिया। सीएचसी पहुंने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार मोहम्मद सलाम (42) एवं सुरेश (62) निवासी वासलीगंज मिर्जापुर घायल हो गए। घायलों को गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी एंबुलेंस द्वारा लाया गया। बताया जाता है कि वहां मलखान सिंह के परिजनों के पहुंच जाने पर दोनों घायल बिना इलाज कराए ही भाग निकले। उधर मृतके के परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर लेकर चले गए। घटना की जानकारी पर गोपीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें