फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार कर जीतने की प्रेरणा देता है खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि के हाथों विजेता होने का प्रमाण-पत्र पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल गए। दूसरे दिन हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से दो सौ मीटर की रेस लोगों के आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बालकों में वंशराज यादव ने और बालिकाओं में दीपा पटेल ने सबसे तेज दौड़ लगाकर बाजी अपने नाम की। बालकों में विकास और कृष्णकांत को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार 15 सौ मीटर की रेस में संदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिव प्रसाद और आशीष दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने कहा कि खेलों से हमें शिखर पर पहुंचने और बने रहने की प्रेरणा मिलती है। खेलों के प्रति छात्र-छात्राओं को बढ़ावा देते हुए उन्होंने कहा कि विजयी होने से प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है। इससे हमें जीवन में चुनौतियां का सामना करने और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। प्राचार्य डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव ने खेल को सामाजिक सौहार्द्र और भाई-चारा को बढ़ाने में सहायक बताया। कहा कि इससे विभिन्न जाति, धर्म और वर्ग के प्रतिभागी एक मंच पर प्रदर्शन करते हैं। इससे अलग-अलग संस्कृतियों को जानने और स्वीकार करने की भावना बलवती होती है। डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि खेल संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित गतिविधि है, जिसमें प्रतिबद्धता और निष्पक्षता का होना बेहद जरूरी है। डॉ. किशोरी लाल पांडेय ने खेल खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता का निर्धारण करता है। इससे पहले डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. सुशील कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में कैडटों ने मार्चपास्ट निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र वितरित किया। बालिकाओं की 15 सौ मीटर रेस में ममता मौर्य प्रथम, आरती दूसरे और माला राय तीसरे स्थान पर रहीं। बालकों की भाला फेंक में सुनील यादव को पहला स्थान मिला। विशाल, अनुराग क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं की भाला फेंक में राधा मौर्य ने बाजी मारी, डिंपल और काजल को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। छात्राओं की तीन हजार मीटर रेस में ममता को पहला, आरती को दूसरा और जयदेवी को तीसरा स्थान मिला। छात्रों की पांच हजार मीटर रेस में अजय कुमार को पहला, प्रदीप कुमार को दूसरा और धर्मेंद्र को तीसरा स्थान मिला। सौ मीटर रेस में बालक वर्ग में रणविजय अव्वल रहे, कृष्ण कांत और विकास को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में दीपा पटेल फर्राटा भरते हुए सभी को पीछे छोड़ विजेता बनी। राधा और बबिता को क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस मौके पर शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच भी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। सौ मीटर रेस में गणित के प्राध्यापक सर्वेशानंद सबसे तेज रहे। मनोज विश्वकर्मा दूसरे और अविनाश चंद यादव तीसरे स्थान पर रहे। कर्मचारियों की सौ मीटर रेस में आनंद तिवारी प्रथम, अमित कुमार दूसरे और इम्तियाज अली तीसरे स्थान पर रहे। शिक्षिकाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में संस्कृत की डॉ. ऋचा यादव प्रथम, मोनिका सरोज द्वितीय और मनीषा तृतीय रहीं। इस अवसर पर प्राध्यापकों के बीच क्रिकेट और रस्साकसी प्रतियोगिता भी हुई।
इस मौके पर डॉ. जयप्रकाश शर्मा, आनंद कुमार सिंह, रत्नेश सोनी, मनोज अवस्थी, महेंद्र त्रिपाठभ्, दीपनारायण मिश्र, रणजीत सिंह, लोकपति त्रिपाठी, सुधीर रंजन, इंग्लेश भारती, मनोज उपाध्याय, समरजीत यादव, प्रवीण सिंह, विजय त्यागी आदि रहे। संचालन डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. ऋचा और डॉ. महेंद्र कुमार ने किया। क्रीड़ा प्रभारी राजेंद्र कुमार राजन ने धन्यवाद ज्ञापित कर उपस्थित लोगों को आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें