फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमा लेखपालों और वकीलों का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। तहसील में लेखपालों और अधिवक्ताओं के बीच उठे विवाद को लेकर शुक्रवार को दिन भर तहसील में गहमागहमी रही। लेखपालों ने जहां धरना देकर कार्य में अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप से छुटकारा दिलाने की मांग की, वहीं अधिवक्ताओं ने लेखपालों के रवैये के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हलांकि देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को दत्तीपुर में वरासत के एक मामले को लेकर लेखपाल पर हीलाहवाली के आरोपों के बाद लेखपाल और अधिवक्ता आमने सामने हो गए थे। कल तहसीलदार रामजी और पुलिस के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत तो हुआ लेकिन शुक्रवार की सुबह एक बार वहीं से मामला शुरू हुआ जहां कल शाम खत्म हुआ था। लेखपालों ने सुबह 10 बजे से तहसील में पहुंच कर धरना शुरू कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी मांग थी कि हम अपने अधिकारियों के प्रति जवाबदेह हैं। अधिवक्ताओ को नहीं, उनके हस्तक्षेप से हम लोगों को बचाया जाए। लेखपालों के धरना प्रदर्शन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी वहां पहुंच गए। दोनों ओर से काफी देर तक नारेबाजी हुई। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और वहां तब तक बैठे रहे जब तक धरना और नारेबाजी चलती रही।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कल शाम ही दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी।
जिस पर छानबीन की जा रही है। लेखपालों के धरना और अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से वादकारियों को भारी दिक्कत हुई। लोग तहसील तो पहुंचे, लेकिन उनका काम नहीं हुआ। विवाद के चलते दिन भर तहसील में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें