फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरा में दो युवतियों से सरेराह मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा में सरेराह दो युवतियों के साथ मारपीट और अभद्रता करने के आरोपी जैतपुरा के नक्खीघाट निवासी धर्मेंद्र सोनकर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मारपीट के दौरान धर्मेंद्र अकेले था, जबकि युवतियों के अनुसार उसके साथ एक और युवक था। धर्मेंद्र को जल्द ही रिमांड पर लेकर पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

साजन तिराहा के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट से रविवार को दो युवतियां बाहर निकलीं और सिगरा थाने की ओर स्कूटी से बढ़ी। इसी दौरान स्कूटी से एक मोपेड के पीछे टक्कर लग गई और बैक लाइट आदि क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि इससे गुस्साए मोपेड सवार युवकों ने स्कूटी की चाबी निकाल ली। इसके साथ ही कहासुनी करते हुए युवतियों के साथ सरेराह मारपीट की। बीचबचाव करने आए एक राहगीर के साथ भी दोनों युवकों ने मारपीट की। सरेराह मारपीट होता देख भीड़ जुटने लगी तो दोनों युवक मोपेड छोड़ कर भाग निकले।
गिरफ्त में आए धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि मोपेड उसके बड़े भाई की है और क्षतिग्रस्त हुए सामान की मरम्मत कराने के लिए उसके पास पैसा नहीं था। इसी वजह से उसने स्कूटी की चाबी निकाल ली और दोनों युवतियों से मरम्मत कराने को कहा तो वो थोड़ी देर की बातचीत के बाद तैयार हो गईं। इसी बीच भीड़ जुट गई और उसी में किसी ने मामले को तूल देते हुए उस पर हाथ छोड़ दिया तो बीचबचाव कर रहे एक युवक के चेहरे पर उसने भी मुक्का मार दिया। इसी दौरान उसने दोनों युवतियों से भी मारपीट की। धर्मेंद्र के अनुसार घटना के दौरान वह अकेले ही था और उसके साथ और कोई नहीं था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चेतगंज सतेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों युवतियों की लज्जा भंग करने के प्रयास, मारपीट और धमकाने के आरोप में धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें