मऊ। खनन मामले को लेकर सांसद द्वारा पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद मामला शांत होने के बजाय तूल पकड़ता जा रहा। इस क्त्रस्म में बुधवार की शाम सात बजे के करीब नगरपालिका मऊ के पूर्व चेयरमैन व सपा नेता अरशद जमाल ने सांसद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दिया।
पुलिस की दी गई तहरीर में पूर्व चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री किसी दलगत का नही बल्कि सूबे में रहने वाले हर व्यक्ति का होता है। जबकि सांसद ने मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलने की खबर चलाने पर, अपनी साख बचाने कर लिए पत्रकारों पर खनन कराने का आरोप लगाते हुए फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दिया। अरशद जमाल ने पूरे मामले की जांच कराने और मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलने वाले सांसद घोसी हरिनारायण राजभर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग किया। कोतवाली पुलिस की माने तो उन्हें इस तरह की कोई तहरीर नही मिली है। बताते चले सांसद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्रकारों ने भी तहरीर दिया। लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नही की।