फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खाद्य पदार्थों की खरीदारी से पहले जरा ध्यान दें। कहीं आप मिलावटी सामान तो नहीं खरीद रहे ह्रैं। दिवाली के बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थ भी तेजी से खपाए जा रहे हैं। मिलावट की सर्वाधिक शिकायतें मिठाइयों, खोया और पनीर में सामने आ रही हैं। पिछले दस दिनों खाद्य सुरक्षा प्रशासन की ओर से बाजारों में चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के 70 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बावजूद इसके मिलावटखोरी पर नकेल नहीं कस पा रही है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन का फायदा उठाते हुए मिलावटखोर बाजार में सक्रिय हो गए हैं। खाद्य पदार्थों की खरीदारी से पहले शुद्धता की परख जरूर कर लें। शहर के बाहरी इलाकों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री अधिक हो रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक रामनगर, शिवपुर, आशापुर, चितईपुर, सामनेघाट आदि इलाकों में ऐसी शिकायतें अधिक मिल रही हैं। खाद्य एवं औषषि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी दीनानाथ यादव ने बताया कि दस दिनों में जिले की विभिन्न दुकानों से करीब 70 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें