वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पिता द्वारा 10 वर्षों से दुराचार किए जाने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। पीड़िता किशोरी की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जैतपुरा थाने, मामा के साथ पहुंची 16 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पिता उसके साथ सात साल की उम्र से दुराचार करता आ रहा है। विरोध करने पर व जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के अनुसार उसकी सौतेली बहनें भी उसके पिता की हैवानियत का शिकार हुई। पीड़िता ने कहा कि कई साल तक उसकी हिम्मत न हुई कि वह पिता की हैवानियत का विरोध करे लेकिन उसे लगा कि ऐसे मर-मर के जीने से अच्छा है कि वह प्रतिरोध करे तो उसने अपने मामा को आपबीती बताई। इसके बाद जैतपुरा थानाध्यक्ष संजीव मिश्र से अपने मामा के साथ मिली। जैतपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से जो साक्ष्य मिले हैं उनके अनुसार हैवान पिता ने अपनी ही बेटी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं और मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य किया है। पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का हमारा प्रयास रहेगा।