फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : विभिन्न इलाकों से 80 सैंपल भेजे गए बीएचयू, अभियान चलाकर 1862 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Mon, 06 Apr 2020 10:28 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मदनपुरा सील , मौके पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सोमवार को अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों पर 1862 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वाराणसी के लोहता और मदनपुरा से 41 और बजरडीहा, गंगापुर से 39 सैंपल के साथ कुल 80 सैंपल बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे गए हैं।

विज्ञापन


जिन 80 लोगों के सैंपल लिए गए हैं वह कोरोना पॉजिटिव मरीजों से सीधे संपर्क में थे। अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों में हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया। वहीं, दीनदयाल अस्पताल और सर सुंदरलाल अस्पताल में दो-दो नए संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए हैं। दोनों अस्पतालों में 51 लोग भर्ती हैं। इनके सैंपल जांच के लिए बीएचयू लैब भेजे गए हैं।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 1488 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की गई। बता दें कि जिले में अब तक 52672 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है, जबकि 17099 लोग होम क्वारंटीन हो चुके हैं। डीएम ने बताया कि अब तक कुल 250 संदिग्ध भर्ती हुए हैं। इसमें से 199 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक बीएचयू में 301 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 189 नमूने निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 105 नमूनों के परिणाम आने बाकी है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिलाधिकारी ने लोगों से कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 29 जमातियों में से 28 की रिपोर्ट निगेटिव
दिल्ली निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले वाराणसी के 44 लोगों में जो 15 लोग दिल्ली के सरकारी क्वारंटीन सेंटर में हैं, उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। बनारस में मौजूद 29 में 28 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उन्हें दीनदयाल अस्पताल से शिवपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजे जाने की तैयारी है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि फिलहाल आईएमएस बीएचयू से एक की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। इसके अलावा दिल्ली में मौजूद 15 लोगों की रिपोर्ट भी अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें