चंदौली जिले के पांच ग्राम प्रधानों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जल्द ही पुरस्कार मिलने वाला है। गांव के विकास और बेहतर कार्य के लिए जिले के पांच प्रधानों को चुना गया है। पुरस्कार के रूप में गांव के विकास के लिए निर्धारित बजट के अलावा तीन-तीन लाख रुपये भी ग्राम निधि खातों में भेजा जाएगा। ग्राम प्रधानों को जैसे ही जानकारी हुई उनके साथ ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर गांवों के विकास का सर्वे जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय समिति की ओर से हुआ था। जहां जनपद के 734 ग्राम पंचायतों में इमिलिया, सिकरी, समूदपुर, मजिदहां, मठउछाल गिरी गांवों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है। इन गांवों में विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट के अलावा पुरस्कार का तीन-तीन लाख रुपया अतिरिक्त मिलेगा। इस धनराशि से गांवों में साज सज्जा का कार्य होगा।