वाराणसी। मिर्जामुराद स्थित राउंड टेबल अभिनव विद्यालय में रविवार को वाराणसी राउंड टेबल 196 और वाराणसी लेडीज़ सर्कल 129 की पहल पर निर्मित आठ नए कक्षाओं वाले स्कूल ब्लॉक का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राउंड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णु प्रभाकर, एरिया 8 के चेयरमैन निखिल अग्रवाल तथा लेडीज सर्कल इंडिया की राष्ट्रीय सचिव प्रगति गुप्ता सक्सेना मौजूद रहीं।
वाटपावर फाउंडेशन की निदेशक स्मृति सहित कई दानदाताओं देशशंकर पांडेय, अभिनव पांडेय, स्वैताभ पांडेय, अंकित अग्रवाल, अपर्णा व रवि नारायण ने कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि फ्रीडम थ्रू एजुकेशन मिशन के तहत यह प्रयास आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अतिथियों ने नए भवन का अवलोकन किया और बच्चों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग और अल्पाहार भी वितरित किए गए। 2015 में शुरू हुआ यह प्रकल्प अब 24 कक्षाओं तक विस्तारित हो चुका है, जिसमें 435 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संचालन पूर्व चेयरमैन धवल प्रकाश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में आशुतोष कुमार, आस्था अग्रवाल, इशिता अग्रवाल, शुभी अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्त रहे।