फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में छह दिन में होंगी 8 स्पर्धाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 से 16 मार्च तक 8 खेलों में 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने आयोजन सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि बालक-बालिका वर्ग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता 13 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन

आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि खिलाड़ियों को मौके देने के लिए प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। आरएसओ के अनुसार अधिक से अधिक मैच खेलने से खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आरएसओ ने बताया कि हॉकी और हैंडबॉल की प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। जूनियर बालिका वर्ग की हॉकी 11 मार्च को शाम तीन बजे से खेली जाएगी। बालक वर्ग की हैंडबॉल 13 मार्च और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 14 मार्च को खेली जाएगी।
विज्ञापन


सिगरा स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिताएं
स्पर्धा का नाम बालक वर्ग का मैच बालिका वर्ग का मैच (मार्च)
फुटबॉल 12 13
एथलेटिक्स 14 14
जूडो 13 13
टेबल टेनिस 11 11
मुक्केबाजी 14 15
बास्केटबॉल 13 14
जिमनास्टिक 14 14
कुश्ती 14 15
सेपक टकरा 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें