फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर 7947 लोगों को लगी टीके की पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने टीकाकरण केंद्रों पर बुधवार को कुल 7947 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 4333 लोगों ने पहली डोज लगवाई। इस दौरान महिला स्पेशल बूथ पर भी 133 महिलाओं का टीकाकरण हुआ। बुधवार को 5898 सैंपल की रिपोर्ट मिली जिसमें कोई कोरोना संक्रमि नहीं मिला।
विज्ञापन

बुधवार को बारिश के बाद भी टीकाकरण केंद्रों पर लोगोें की भीड़ जुटी रही। यहां टोकन लेने के लिए लोग लाइन में खड़े रहे। जैसे ही सुबह दस बजे टीकाकरण शुरू हुआ, इसके बाद एक-एक कर लोगों को टीका लगाया गया। हालांकि अन्य दिनों की तरह बुधवार को भी दूसरी डोज लगवाने वाले कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। उनका कहना था कि बहुत प्रयास के बाद भी कोविन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि केंद्रों पर 4333 लोगों को पहली डोज और 3614 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र सीएचसी दुर्गाकुंड पर 33 लोगों ने टीका लगवाया। उधर, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 5898 सैंपल की रिपोर्ट में कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिला। इसके पहले भी इस महीने चार दिन कोई मरीज नहीं मिला। अब कुल 82346 मरीजों में 81549 के डिस्चार्ज, 773 की मौत के बाद केवल 24 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें