फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल यूनिवर्सिटीः 75 फीसदी कालेजों ने नहीं जमा किया परीक्षा फार्म

Mon, 13 Feb 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से संबद्ध चार जिलों के 75 फीसदी कालेजों ने फरीक्षा फार्म अभी भी नहीं जमा किया है। 450 कालेजों का परीक्षा फार्म अभी भी फंसा हुआ है। फीस विवाद में कालेज परीक्षा फार्म की हार्ड कापी यूनिवर्सिटी में नहीं जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने सभी कालेजों को पत्र जारी कर समय से परीक्षा फार्म जमा करने का निर्देश दिया था। उसके बाद भी परीक्षा फार्म नहीं जमा किए जा रहे हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। 
यूनिवर्सिटी से संबद्ध चार जिलों के करीब 650 कालेज हैं। जिनके छात्रा सत्र 2016-17 की परीक्षा में शामिल होंगे।

यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होनी है। विवि प्रशासन ने सभी कालेजों को पत्र जारी कर दिया है। बावजूद इसके कालेज परीक्षा जमा नहीं कर रहे हैं। परीक्षा विभाग की माने तो केवल दो कालेजों ने ही अभी तक परीक्षा फार्म जमा किया है। जिसके  कारण परीक्षा तैयारी में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


छात्रों की संख्या की जानकारी नहीं होने का कारण परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने में दिक्कत हो रही है। विवि प्रशासन की माने तो 16 फरवरी के बाद परीक्षा फार्म जमा नहीं किए जाएंगे।

परीक्षा अधीक्षक विनोद तिवारी का कहना है कि जो कालेज परीक्षा फार्म समय से नहीं जमा करते हैं उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। परीक्षा फार्म ऑनलाइन तो भेज दिया लेकिन अवेदन की हार्ड कापी जमा करने में विलंब हो रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें