फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीएम-एसपी के सामने 74 ने लगाई फरियाद, सिर्फ 4 के खिले चेहरे

विज्ञापन
जखनिया तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते डीएम अविनाश कु
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 258 प्रार्थना-पत्र आए। मौके पर केवल 27 का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जखनिया तहसील में किया गया था। मौके पर डीएम अविनाश कुमार व एसपी डॉ. ईरज राजा मौजूद रहे। डीएम-एसपी के समक्ष 74 फरियादियों ने फरियाद लगाई। लेकिन, केवल 4 लोगों के मामलों का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी व अन्य विभागों के उच्चाधिकारियों के समक्ष फरियाद लगाने को लेकर सुबह से ही फरियादियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह 10 बजे के बाद अधिकारियों के आने का क्रम शुरू हुआ। इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से फरियादी अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। जिन फरियादियों के मामलों का निस्तारण मौके पर हो गया, उनके चेहरे पर चमक देखने को मिली। लेकिन, जिनके मामलों का निस्तारण नहीं हुआ, वह उदास नजर आए। अधिकांश फरियादियों के चेहरे मुरझाए हुए नजर आए। इसकी वजह यह रही कि उनके मामलों का निस्तारण नहीं किया गया।
तहसीलवार निस्तारित हुए मामलों का विवरण
तहसील आए प्रार्थना-पत्र निस्तारित
जखनिया 74 04
सदर 25 02
सेवराई 15 03
कासिमाबाद 21 02
मुहम्मदाबाद 20 04
सैदपुर 22 04
जमानिया 81 04
समन्वय स्थापित कर विवादों का करें निस्तारण : डीएम
गाजीपुर। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कुमार ने निर्देश दिया कि जमीन व आपसी विवाद के लिए राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिया कि छोटी-छोटी समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए। किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें