फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली गिरने से तीन दिन में 730 स्मार्ट मीटर जले, उपभोक्ता बिजली उपकेंद्रों का लगा रहे चक्कर

Sat, 13 Jul 2024 06:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में मौसम के बदलाव के चलते कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बिजली गिरने से 3 दिन में 730 स्मार्ट मीटर जल गए। इससे परेशान उपभोक्ता अब बिजली उपकेंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन, समाधान में देरी हो रही है। 
विज्ञापन
आसमान में कड़कती बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में बिजली गिरने का असर स्मार्ट मीटरों पर पड़ा है। बिजली निगम और मीटर लगाने वाली कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर बीते तीन दिन में सात सौ मीटर जलने की शिकायतें दर्ज हुई हैं। ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली उपकेंद्रों को चक्कर लगाना पड़ रहा है लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को स्मार्ट मीटर खराब होने की 400, गुरुवार को 150 और शुक्रवार को 180 शिकायतें दर्ज की गई। मुख्य अभियंता ने स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को तेजी से समस्या का समाधान करने को कहा है। खराब मीटर से परेशान उपभोक्ता शुक्रवार को भी उपकेंद्रों के जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशासी अभियंता तक के कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। परेशान कई उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को सूचना देने के बाद कनेक्शन डाइरेक्ट कर बिजली आपूर्ति शुरू की। 

परीक्षण खंड के अभियंताओं के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से स्मार्ट मीटर में तकनीकी खराबी आई है। तेज गरज के साथ गिरी बिजली से मीटरों ने काम करना बंद कर दिया और आउटगोइंग सप्लाई बंद हो गई।  

विज्ञापन
Trending Videos

4 घंटे का दावा, एक हफ्ते से नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर

विकास खंड के ग्राम पंचायत उकथी के राजस्व गांव रामपुर में एक हफ्ते से खराब ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका है। जबकि डिस्कॉम प्रशासन का दावा है कि शहर में दो घंटे जबकि ग्रामीण क्षेत्र में चार घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाता है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के शिवपुर इकाई अध्यक्ष अक्षय कुमार बबलू ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता भरत भूषण राय को लेपुर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। 

अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे में ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जेई, प्रिंस कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप भेज दिया गया है। अभी नया ट्रांसफॉर्मर नहीं मिला है। ट्रांसफॉर्मर मिलते ही लगवा दिया जाएगा। पूर्वांचल डिस्कॉम के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल ने बताया कि शहर में ट्रांसफॉर्मर की कमी नहीं है। सात दिन से ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलना जिम्मेदारों की शिथिलता दर्शाता है। कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

सात घंटे बिजली रही गुल

बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी कर दी है। शुक्रवार दिन में रुक रुक- रुककर हुई बारिश से सारनाथ में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह सात बजे कटी बिजली दोपहर दो बजे बहाल हुई। क्षेत्रवासियों के मुताबिक वल्लभ बिहार क्षेत्र के ट्रांसफॉर्मर में गडबडी आ गई थी। इससे वल्लभ विहार, हरनारायन विहार, शिव विहार, मवईया, अनमोल नगर, हवेलिया, अटल नगर, नवापुरा सहित कई इतुकों में लोग परेशानी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें