फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की गोशालाओं की हालत खस्ताहाल, पिछले तीन दिनों में 73 पशुओं की मौत

Sun, 14 Jul 2019 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सबसे ज्यादा पशु जौनपुर में मरे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार की ओर से जगह-जगह खुलवाई गई अस्थायी गोशालाओं में दुर्व्यवस्था और बीमारी के चलते बीते तीन दिनों में 73 पशुओं की मौत हो गई है। इनमें सबसे अधिक जौनपुर में 40 मवेशी मरे हैं। मरने वाली ज्यादातर गायें हैं।

विज्ञापन


जौनपुर के डोभी क्षेत्र के उमरी गांव की अस्थाई गोशाला में 143 पशु रखे गए थे, जिनमें तीन दिन के अंदर 24 पशु मर चुके हैं। इसके अलावा करंजाकला क्षेत्र के जगदीशपुर अकबर गांव में चार, मड़ियाहूं में एक, सतहरिया में चार पशुओं की मौत हो चुकी है और पांच बीमार हैं। प्रशासन 25 पशुओं की मौत की बात को स्वीकार कर रहा है, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि मृत पशुओं की संख्या 40 से अधिक है।

आजमगढ़ के किशुनपुर के गोवंश आश्रय स्थल में गुरुवार को दिन में पशुओं पर मड़ई गिरने से आठ पशुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे। शुक्रवार को इनमें से पांच और शनिवार को भी सात मवेशियों ने दम तोड़ दिया। तीन दिन में कुल 20 पशुओं की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत रामआशीष सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी इंदूप्रकाश राय ने बताया कि यहां सिर्फ 25 पशुओं को रखने की जगह है, लेकिन 150 पशु हैं। अब और पशुओं को नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा मिर्जापुर के टांडा में पांच, वाराणसी, गाजीपुर में दो-दो तथा बलिया, मऊ, भदोही, चंदौली में एक-एक मवेशी की मौत हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें