फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट से तीन और तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार देर रात तीन और तस्कर कस्टम विभाग के हत्थे चढ़े। ये शारजाह से यहां आए दो यात्रियों से तीन किलो 887.05 ग्राम सोने की डिलीवरी लेने आए थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पांचों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर बाद शारजाह से वाराणसी आए दो विमान यात्रियों देवरिया निवासी कुलदीप और सेवतापुर (बिहार) निवासी विनोद राजभर से तीन किलो 887.05 ग्राम सोन बरामद किया गया था। सोना मिक्सर मशीन और एक हथौड़े के अंदर छिपा कर शारजाह से लाया गया था। इसकी कीमत एक करोड़ 26 लाख 32 हजार 913 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी, तभी पता चला कि राजस्थान के तीन तस्कर सोना लेने आए हैं। इस पर कस्टम विभाग की टीम ने एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के पास से राजस्थान के अजमेर निवासी गोपीलाल (45), समीर (30) व झुंझुनूं निवासी राज मोहम्मद (30) को हिरासत में ले लिया।
पांचों यात्रियों से शुक्रवार रात तक एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में स्थित कस्टम कार्यालय में पूछताछ चलती रही। 20 लाख मूल्य से ज्यादा सोना की तस्करी में कारावास के प्रावधान के चलते पांचों को जेल भेजा जाएगा। बताते चलें कि इस समय विदेशों से सोना लाने और विदेशी मुद्रा ले जाने वाले तस्कर सक्रिय हैं, यही कारण है कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर लगातार तस्कर पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें