फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। उदय प्रताप कॉलेज के छात्रनेता विवेक सिंह की गोली मार कर हत्या के मामले में वांछित बलिया जिले के रसड़ा थाना के सुल्तानपुर निवासी अंकित सिंह सेंगर को रविवार को शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप से पुलिस ने गिरफ्तार किया। अंकित की गिरफ्तारी पर एसएसपी की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

सीओ कैंट एएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को यूपी कॉलेज के पीजी हॉस्टल के समीप छात्र विवेक सिंह की हत्या की गई थी। प्रकरण के अन्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं जबकि अंकित की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि वो शिवपुर रेलवे क्रासिंग के समीप मौजूद है। इस सूचना पर शिवपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ घेरेबंदी कर अंकित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में अंकित के पास से एक मोबाइल और 210 रुपये बरामद हुए। अंकित के खिलाफ शिवपुर थाने में छेड़खानी, बलवा, हत्या का प्रयास और हत्या सहित अन्य आरोपों में 2017 से अब तक पांच मुकदमे दर्ज हैं।
मिर्जामुराद में युवती के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
मिर्जामुराद। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की भोर में एक युवती के साथ पड़ोसी ने छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग निकले। प्रकरण को लेकर युवती के परिजन और ग्रामीण मिर्जामुराद थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग किए। युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर पावरलूम संचालक शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मिर्जामुराद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें