फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में जोमैटो के डिलिवरी ब्वाय से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर में जोमैटो कंपनी के फूड डिलिवरी ब्वाय को तमंचा सटा कर बदमाशों ने नगदी और खाना छीन लिया। प्रकरण की शिकायत रविवार को लंका थाने पर तहरीर देकर की गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी डिलिवरी ब्वाय मनीष सिंह ने बताया कि वो सिगरा स्थित जोमैटो फूड कंपनी में काम करता है। शनिवार की रात बीएचयू के बिड़ला हॉस्टल से प्रशांत नाम के शख्स ने खाने का आर्डर दिया था। रात 10:30 बजे के लगभग वो खाना लेकर बिड़ला हॉस्टल पहुंचा और प्रशांत को कॉल किया तो उसने उसे फिजिक्स डिपार्टमेंट के पास बुलाया। फिजिक्स डिपार्टमेंट के समीप मनीष पहुंचा तो वहां चेहरा बांधे दो युवकों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद तमंचा सटाकर 1860 रुपया और खाना छीन लिया। इसके साथ ही गोली मारने की धमकी देते हुए दोनों ने मनीष को भगा दिया। मनीष लंका पहुंचा तो अपने मैनेजर के साथ ही लंका पुलिस को वारदात की जानकारी दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें